Breaking News

माघ पूर्णिमा पर कछला घाट स्नान को लेकर यातायात डायवर्जन लागू, 31 जनवरी रात से बदलेगा रूट

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं | माघ पूर्णिमा के अवसर पर 1 फरवरी 2026 को कछला घाट पर गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुगम और सुदृढ़ यातायात व्यवस्था के लिए रूट डायवर्जन लागू किया है। यह डायवर्जन 31 जनवरी की रात 8 बजे से 1 फरवरी की रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा।
यातायात पुलिस के अनुसार इस दौरान हल्के और भारी वाहनों का आवागमन निर्धारित रूट से कराया जाएगा। बदायूं की ओर से हाथरस, मथुरा, अलीगढ़ और राजस्थान जाने वाले हल्के व भारी वाहन उझानी बाईपास से मुजरिया, सहसवान, गुन्नौर, बबराला होते हुए अलीगढ़ की ओर जाएंगे।
वहीं बदायूं से एटा, कासगंज और आगरा जाने वाले भारी वाहन नौशेरा से कादरचौक, गंजडुडवारा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। मुजरिया चौराहा और सहसवान से कोई भी वाहन कछला होकर कासगंज की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
डायवर्जन व्यवस्था उझानी बड़ा बाईपास और मुजरिया चौराहा पर थाना पुलिस व यातायात पुलिस द्वारा, राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहा पर थाना सिविल लाइन व यातायात पुलिस द्वारा तथा कछला रोड सहसवान पर थाना सहसवान पुलिस द्वारा लागू कराई जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह डायवर्जन कछला घाट पर गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं पर लागू नहीं होगा। आमजन से अपील की गई है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित रूट का ही प्रयोग करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आंगनबाड़ी की ब्लॉक कार्यकारिणी गठित, सर्वेश शर्मा बनीं अध्यक्ष

Spread the loveबदायूं। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक ब्लॉक जगत सभागार में …