Breaking News

राज्यपाल ने बुलाया यूपी विधानसभा का प्रथम सत्र, 9 फरवरी को दोनों सदनों को करेंगे संबोधित

Spread the love

लखनऊ। माननीय राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 174 के तहत उत्तर प्रदेश विधानसभा को वर्ष 2026 के प्रथम सत्र के लिए आहूत किया है। यह सत्र सोमवार, 9 फरवरी, 2026 को विधान भवन, लखनऊ में आयोजित होगा।
सत्र के दौरान राज्यपाल संविधान के अनुच्छेद 176 के खंड (1) के अनुसार पूर्वाह्न 11:00 बजे विधान सभा मंडप में विधानसभा और विधान परिषद — दोनों सदनों को एक साथ संबोधित करेंगी।
राज्यपाल ने यह कदम विधानसभा सत्र की औपचारिक शुरुआत के लिए उठाया है। अधिकारियों ने बताया कि आम जनता और विधायकों को समय पर जानकारी देने के लिए यह सूचना प्रकाशित की गई है।
सत्र में आगामी बजट और कानून संबंधी कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!