Breaking News

माघी पूर्णिमा स्नान पर्व: भीड़ नियंत्रण के लिए 1 फरवरी को नया यमुना ब्रिज रहेगा बंद

Spread the love

प्रयागराज। माघी पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर प्रशासन ने भीड़ और यातायात नियंत्रण के कड़े इंतजाम किए हैं। स्नान पर्व के दौरान कल्पवासियों की वापसी और बढ़ती भीड़ को देखते हुए 1 फरवरी को नया यमुना ब्रिज बंद रखने का फैसला लिया गया है।
प्रशासन के मुताबिक माघी पूर्णिमा स्नान के बाद बड़ी संख्या में कल्पवासी अपने-अपने गंतव्यों की ओर लौटेंगे। ऐसे में शहर में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए ट्रैफिक पाबंदियां लागू की जा रही हैं। इसी क्रम में नया यमुना ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।
अधिकारियों का कहना है कि वैकल्पिक मार्गों से यातायात को सुचारु रूप से चलाया जाएगा। पुलिस और ट्रैफिक विभाग की टीमें प्रमुख चौराहों और मार्गों पर तैनात रहेंगी, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी जरूर लें और निर्धारित रूट का ही इस्तेमाल करें, जिससे जाम से बचा जा सके और माघी पूर्णिमा स्नान पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़, 38 मुकदमों का आरोपी घायल

Spread the loveजवाबी कार्रवाई में दोनों पैरों में लगी गोली, फायरिंग में सिपाही भी चोटिल …