Breaking News

बदायूँ पुलिस ने बीट पुलिसिंग को सुदृढ़ करने के लिए ‘यक्ष एप’ को किया सक्रिय

Spread the love

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण और जनपद के सभी थानों के उपनिरीक्षक व अपराध निरीक्षकों के साथ गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी का उद्देश्य बीट पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह और डेटा-आधारित बनाने के लिए ‘यक्ष एप’ के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा करना था।
‘यक्ष एप’ एक तकनीक-सक्षम प्लेटफॉर्म है, जो थानावार अपराधी डेटाबेस, रियल-टाइम अलर्ट, AI फेस रिकग्निशन, वॉइस सर्च, CrimeGPT, गैंग एनालिसिस, जोखिम-आधारित स्कोरिंग जैसी सुविधाओं से लैस है। एप के माध्यम से पुलिस को जुआ-सट्टा, अवैध शराब और तस्करी जैसी गतिविधियों की त्वरित रिपोर्टिंग करने में मदद मिलेगी।
एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि यह पहल अपराध रोकथाम, प्रभावी निगरानी और त्वरित अनावरण/निस्तारण को नई दिशा देगी। गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय और समस्त थानों के उपनिरीक्षक, अपराध निरीक्षक व अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
यक्ष एप की प्रमुख विशेषताएँ:
सभी बीटों की Geo-Fencing एवं स्पष्ट जिम्मेदारी
डिजिटल बीट बुक से रियल-टाइम अपडेट
AI और Big Data आधारित अपराधी प्रोफाइलिंग
Criminal Scoring System
Face, Voice, Text एवं Vehicle Search
Advance Gang Analysis और CrimeGPT
बीट स्तर पर Local Intelligence सिस्टम
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ‘यक्ष एप’ के क्रियान्वयन से जनपद में अपराध नियंत्रण और बीट पुलिसिंग में जवाबदेही बढ़ेगी।
#UPPolice #पुलिस_मंथन


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

23 अफसरों पर गिरी गाज, 300 से ज्यादा शिकायतों का फर्जी निस्तारण उजागर

Spread the loveसड़क मरम्मत, सीवर और हाउस टैक्स मामलों में बड़ा खेल; दो दिन में …

error: Content is protected !!