बदायूँ। आज जनपद बदायूँ के पुलिस परिवार ने तीन वरिष्ठ अधिकारियों को अधिवर्षिता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी। रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने निरीक्षक श्री मनोहर सिंह, उप निरीक्षक श्री दुष्यन्वीर सिंह और उप निरीक्षक श्री सुभाष चन्द्र को शॉल और पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों का परिचय पढ़ते हुए पुलिस परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय के साथ अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों और सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिवारजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह प्रतिसार ने किया।
पुलिस विभाग ने तीनों अधिकारियों के सेवा योगदान की सराहना की और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं
Budaun Amarprabhat