Breaking News

सहसवान में अकेली रहने वाली वृद्धा की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोटों के निशान, एक युवक हिरासत में

Spread the love

सहसवान | संवाददाता: डॉ. राशिद अली खान (बदायूं)
नगर में अकेली रह रही एक वृद्धा का शव घर के अंदर चारपाई पर पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। शरीर पर चोटों के निशान मिलने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए हैं।
मामला नगर के मोहल्ला जहांगीराबाद निवासी विधवा जावित्री (65) पत्नी गोकरनी से जुड़ा है, जो पिछले काफी समय से मोहल्ले के पास स्थित कांशीराम कॉलोनी में रह रही थीं। उनका बड़ा पुत्र हरिओम पत्नी-बच्चों के साथ जहांगीराबाद में रहता है और इस समय इटावा में नुमाइश में काम करने गया हुआ है। वहीं छोटा अविवाहित पुत्र सौदान मां के साथ रहता था, लेकिन वह भी फिलहाल अलीगढ़ मेले में काम करने गया हुआ था। ऐसे में वृद्धा घर में अकेली रह रही थीं।
शनिवार सुबह देर तक जब जावित्री घर से बाहर नहीं निकलीं तो पड़ोस की एक बच्ची उनके घर गई। अंदर चारपाई पर उनका शव पड़ा देख वह चीखते हुए बाहर आई, जिसके बाद घटना की जानकारी लोगों को हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस के अनुसार वृद्धा के चेहरे और हाथों पर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका गहराई है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कॉलोनी में रहने वाले एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है।
सूचना पर सीओ अशोक कुमार और एसपी देहात डॉ. ह्रदेश कठेरिया भी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कॉलोनी के लोगों का कहना है कि हिरासत में लिया गया युवक वृद्धा के छोटे पुत्र का परिचित है और कुछ दिनों से वृद्धा के साथ ही रह रहा था। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!