कादरचौक | अमर प्रभात प्रतिनिधि: शिव प्रताप सिंह
रविवार को कादरचौक स्थित राधाकांत मंदिर के मैदान में ब्रह्मदेव बाबा का विशाल भंडारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। भंडारे का आयोजन श्री श्री 108 बाबा ऋषि दास के करकमलों द्वारा संपन्न कराया गया।
यह विशाल भंडारा कादरचौक के समस्त ग्रामवासियों द्वारा प्रत्येक वर्ष ब्रह्मदेव बाबा के नाम से आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे के आयोजन में अशोक कुमार, दिनेश चंद्र गुप्ता (परचूनी वाले), प्रदीप गुप्ता मामा, धर्मवीर वर्मा, देवेंद्र शाक्य, बृजेश यादव, सत्यवीर वर्मा, कल्लू कश्यप, शिव प्रताप सिंह, दीपक सक्सेना, चंद्रसेन यादव, रवि वर्मा, अनिल वर्मा, चमन वर्मा, विवेक वर्मा सहित अन्य ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।
भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए सुंदर एवं व्यवस्थित रूप से विशाल प्रसाद वितरण किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में भक्ति, सेवा और आपसी सहयोग का वातावरण बना रहा।
Budaun Amarprabhat