Breaking News

कादरचौक हत्याकांड का खुलासा, पत्नी समेत दो अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

बदायूँ |
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना कादरचौक पुलिस ने गेहूं के खेत में हुई हत्या की घटना का खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार यह हत्या दिनांक 26/27 जनवरी 2026 की रात थाना कादरचौक क्षेत्र के ग्राम भुवईया में ईदगाह रोड पर चकरोड के पास गेहूं के खेत में हुई थी। इस मामले में थाना कादरचौक के मु0अ0सं0 26/26 धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था।
गिरफ्तार अभियुक्तों में गुलफाम उर्फ गुलजार पुत्र फकरुद्दीन, स्थायी निवासी ग्राम भदसिया थाना कादरचौक जिला बदायूँ (वर्तमान पता मलकागंज कबीर बस्ती, गली अखाड़े वाली, थाना सब्जी मंडी, पुरानी दिल्ली) और मृतक असीरुद्दीन की पत्नी शामिल हैं। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने हत्या की घटना का जुर्म कबूल किया।
पुलिस ने अभियुक्त गुलफाम उर्फ गुलजार की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद देशी तमंचा 315 बोर बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25(1-B)a/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
पुलिस के मुताबिक मृतक असीरुद्दीन की पत्नी का अभियुक्त गुलफाम उर्फ गुलजार के साथ प्रेम प्रसंग था, जिसका मृतक विरोध करता था। इसी कारण दोनों अभियुक्तों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई। 26/27 जनवरी की रात जब असीरुद्दीन पड़ोसी गांव से अपने घर लौट रहा था, तभी अभियुक्त गुलफाम ने अवैध तमंचे से उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया।
बरामदगी:
– एक अदद देशी तमंचा 315 बोर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष विक्रम सिंह, थाना कादरचौक, पुलिस टीम के साथ।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग में फेरबदल, छह निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

Spread the loveबदायूं। जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस …

error: Content is protected !!