Breaking News

बिसौली में जनसुनवाई, नगरवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन

Spread the love

संवाददाता: आई एम खान | बिसौली
बिसौली। नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगर पालिका सभागार में सोमवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी (ईओ) रवि यादव ने फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया।
ईओ ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों की त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचना चाहिए।
इस अवसर पर मशकूर खान, राजीव कुमार और नगर पालिका के सभासद एडवोकेट अभीक्ष पाठक भी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में शामिल नागरिकों ने इस पहल को सराहा और समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविदा लाइनमैन के खिलाफ शिकायत, जांच की मांग

Spread the loveबदायूं। जरीफनगर बिजलीघर क्षेत्र में तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ कुछ उपभोक्ताओं …