Breaking News

उसहैत क्षेत्र से मंदबुद्धि महिला दुधमुही बच्ची सहित लापता, गुमशुदगी दर्ज

Spread the love

संवाददाता: | उसहैत
थाना उसहैत क्षेत्र के गांव सिठौली खाम (कदम नगला) निवासी एक मंदबुद्धि महिला अपनी दुधमुही बच्ची के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि गांव सिठौली खाम निवासी जगपाल की पत्नी सविता (35 वर्ष) अपनी तीन वर्षीय दुधमुही बच्ची अदिति के साथ 31 जनवरी को घर से कहीं चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका।
इस संबंध में पति जगपाल द्वारा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला एवं बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है और शीघ्र ही दोनों को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!