बिसौली।
एसडीबी पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य, गरिमामयी और भावनाओं से भरपूर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह विद्यालय के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय, प्रबंधक राजेश वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या मीनू बत्रा के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सब इंस्पेक्टर पूजा तोमर रहीं, जिनका स्वागत निदेशक एवं प्रधानाचार्या द्वारा पुष्पगुच्छ, स्मृति-चिह्न और उपहार भेंट कर किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में आशु वार्ष्णेय, आंचल वार्ष्णेय, गरिमा वार्ष्णेय एवं राहुल वार्ष्णेय की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 की छात्राएँ राधिका, नमामि कात्यायनी एवं जुबिया ने किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत, मनोरंजक खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को जीवंत बना दिया।
खुशी वार्ष्णेय ने विभिन्न खेलों का सफल संचालन किया, जबकि राबिया द्वारा प्रस्तुत मधुर गीत ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
छात्र-छात्राओं को मिलीं विभिन्न उपाधियाँ
विदाई समारोह के दौरान विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और उपलब्धियों को सम्मानित किया गया।
मिस एसडीबी – शिवी गुप्ता
मिस्टर एसडीबी – प्रियंक ठाकुर
मिस्टर ईवनिंग – आकर्ष गौर
मिस ईवनिंग – रूपाली गुप्ता
मिस्टर फेयरवेल – ऋषभ
मिस फेयरवेल – नंदिनी शंखधार
मिस्टर पॉपुलर – मेहुल
मिस पॉपुलर – पारिधि
स्टूडेंट ऑफ द ईयर – रजत
इसके अलावा
वर्चुअस अवॉर्ड – फाल्गुनी
अटेंडेंस स्टार – मुस्कान
आयरन बॉय – आदित्य शर्मा
कंसिस्टेंसी अवॉर्ड एवं मोस्ट प्रॉमिसिंग अवॉर्ड – सजल वार्ष्णेय
मिस डायनेमिक – काव्या
मोस्ट डिसिप्लिंड अवॉर्ड – अनामिका शर्मा, खुशी वार्ष्णेय, आकांक्षा चौधरी एवं अक्षरा (संयुक्त रूप से)
कक्षा 12 के सभी विद्यार्थियों को भी विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया।
यादगार बना समारोह
समारोह के अंत में अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भावुक पलों, तालियों की गूंज और मुस्कुराते चेहरों के साथ यह विदाई समारोह सभी के लिए एक अविस्मरणीय याद बन गया।
Budaun Amarprabhat