Breaking News

बोझिल मन, नम आंखें और ढेरों यादें: ब्लूमिंग डेल स्कूल में जूनियर्स ने सीनियर्स को दी भावुक विदाई

Spread the love

दातागंज।
ब्लूमिंग डेल स्कूल दातागंज में मंगलवार, 03 फरवरी 2026 को कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर्स को बोझिल मन से विदाई देते हुए उनके साथ बिताए गए सुनहरे पलों को याद किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
हवन-यज्ञ से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत हवन-यज्ञ से हुई, जिसमें विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाओं के साथ छात्र-छात्राओं ने आहुतियां अर्पित कीं। इसके पश्चात विद्यालय की अध्यक्षा पम्मी मेहंदीरत्ता, निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, मुख्य व्यवस्थापक ईशान मेहंदीरत्ता एवं श्वेता मेहंदीरत्ता ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन किया।
प्रधानाचार्य अनुपम प्रकाश वैश्य, विभाग प्रमुख कीर्ति शर्मा, मीनाक्षी यादव एवं रसायन विज्ञान प्रवक्ता दुर्गेश झा ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत शानदार नृत्य, नाटक, टैलेंट शो एवं समूह नृत्य ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। नाटक की प्रस्तुति को दर्शकों ने तहेदिल से सराहा, वहीं रंगारंग कार्यक्रमों पर तालियों की गूंज पूरे सभागार में सुनाई दी।
फेयरवेल टाइटल्स का ऐलान
स्कूली प्रतियोगिता के दौरान
मिस्टर फेयरवेल 2026 – वैभव विक्रम सिंह
मिस फेयरवेल 2026 – सौन्दर्या ठाकुर
सर्वोत्तम परिधान – प्रियांशु कुमार एवं बुशरा खान
को चुना गया। विद्यालय परिवार की ओर से कक्षा 12 के सभी छात्र-छात्राओं को उपहार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
“आज के बच्चे ही कल का भारत हैं”
इस अवसर पर विद्यालय की अध्यक्षा पम्मी मेहंदीरत्ता ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा,
“आज के बच्चे ही कल के उज्ज्वल भारत का भविष्य हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि ये छात्र विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।”
आभार एवं संचालन
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य अनुपम प्रकाश वैश्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका ऋचा सिंह की देखरेख में कक्षा 11 के छात्र विमर्श श्रोत्रिय एवं छात्रा रिद्धिमा गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में आयोजित

Spread the loveबिसौली। तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में …

error: Content is protected !!