Breaking News

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार: थाना हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SSP के निर्देशन में दबोचा गया आरोपी

Spread the love

बदायूं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दातागंज के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना हजरतपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
मंगलवार 03 फरवरी 2026 को थाना हजरतपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 06/26, धारा 137(2), 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गढिया शाहपुर तिराहे से गिरफ्तार किया।
पकड़ा गया आरोपी
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान
सुनील पुत्र लाल सिंह, निवासी ग्राम महरौली, थाना मूसाझाग, जिला बदायूं के रूप में हुई है।
न्यायालय में किया गया पेश
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय, जनपद बदायूं के समक्ष पेश किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
इस कार्रवाई को
उप निरीक्षक अशोक कुमार ने अपनी टीम के साथ अंजाम दिया।
अपराधियों पर सख्ती जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जिला स्तरीय वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveसाइबर सुरक्षा, डिजिटल लेन-देन और सरकारी योजनाओं पर दी गई विस्तृत जानकारी संवाददाता: …

error: Content is protected !!