Breaking News

सुल्तानपुर की नई पुलिस अधीक्षक बनीं चारु निगम, कुंवर अनुपम सिंह जौनपुर के एसपी नियुक्त

Spread the love


सुल्तानपुर।
प्रदेश सरकार द्वारा किए गए पुलिस प्रशासनिक फेरबदल में श्रीमती चारु निगम को सुल्तानपुर की नई पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इससे पहले सुल्तानपुर के एसपी रहे कुंवर अनुपम सिंह को अब जौनपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
वहीं, पूर्व में सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक रह चुके और वर्तमान में डीआईजी मिर्जापुर परिक्षेत्र के पद पर तैनात सोमेन बर्मा को पदोन्नत करते हुए डीआईजी/आईजी अयोध्या परिक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस प्रशासनिक बदलाव को कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए अधिकारियों की तैनाती से संबंधित जिलों में पुलिसिंग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!