Breaking News

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, पहले होंगे दो साप्ताहिक लघु शिविर

Spread the love

बदायूँ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ द्वारा 22 फरवरी 2026 को आयोजित किए जाने वाले मेगा/वृहद विधिक सहायता शिविर को सफल बनाने के उद्देश्य से पूर्व तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन से पहले 9 और 16 फरवरी 2026 को साप्ताहिक लघु शिविर आयोजित कराए जाएंगे।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इन लघु शिविरों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्धारित तिथियों पर लघु शिविरों का आयोजन सुनिश्चित करें तथा इन शिविरों की जानकारी कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ को उपलब्ध कराएं।
इसके अतिरिक्त, सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि 28 नवंबर 2025 से अब तक लाभान्वित किए गए तथा आगामी दिनों में लाभान्वित किए जाने वाले पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर 16 फरवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं, ताकि मेगा विधिक सहायता शिविर के दौरान पात्र लोगों को समुचित लाभ प्रदान किया जा सके।
प्रशासन का लक्ष्य है कि मेगा शिविर के माध्यम से अधिकतम संख्या में जरूरतमंदों को विधिक सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही मंच पर उपलब्ध कराया जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान

Spread the loveबारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान …

error: Content is protected !!