Breaking News

किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के प्रति जागरूक करने निकले प्रचार वाहन, एडीएम ने दिखाई हरी झंडी

Spread the love

बदायूँ।
जनपद के किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर से जनपद की प्रत्येक तहसील के लिए कुल पांच प्रचार वाहनों को रवाना किया गया। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कल्पना जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहनों को तहसीलों की ओर भेजा।
प्रचार वाहनों में किसानों के वितरण हेतु फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित जानकारीपूर्ण साहित्य उपलब्ध कराया गया है। वाहनों में तैनात नामित नोडल कार्मिक जनपद के गांवों में पहुंचकर किसानों को योजना के लाभों की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही मौके पर ही जागरूक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री भी कराई जा रही है।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत तथा वरिष्ठ प्राविधिक सहायक नेकपाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशासन का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराकर उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाया जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …