Breaking News

कुंवर अनुपम सिंह बने जौनपुर के नए पुलिस अधीक्षक, डॉ. कौस्तुभ का गोरखपुर तबादला

Spread the love

जौनपुर।
शासन स्तर से जारी तबादला आदेश के तहत सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को जौनपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। उन्हें जौनपुर जनपद की कानून-व्यवस्था की कमान सौंपी गई है।
वहीं, वर्तमान जौनपुर एसपी डॉ. कौस्तुभ का स्थानांतरण गोरखपुर कर दिया गया है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत यह बदलाव किया गया है।
कुंवर अनुपम सिंह इससे पूर्व सुल्तानपुर जनपद में पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात रहे हैं, जहां उनका कार्यकाल अनुशासन, अपराध नियंत्रण और पुलिस–जन संवाद के लिए सराहा गया। अब जौनपुर में उनके सामने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की चुनौती होगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की गई।

Spread the loveबिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक …

error: Content is protected !!