Breaking News

बजट सत्र: लोकसभा में हंगामे के बीच धन्यवाद प्रस्ताव पारित, पीएम मोदी का भाषण नहीं हो सका

Spread the love

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को लोकसभा में एक बार फिर जोरदार हंगामा देखने को मिला। शोर-शराबे के कारण कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। हालांकि बाद में जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, तो धन्यवाद प्रस्ताव को बिना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के ही पारित करा लिया गया।
लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब पीएम मोदी को देना था। तय कार्यक्रम के मुताबिक उनका संबोधन 4 फरवरी को शाम 5 बजे होना था, लेकिन हंगामे के चलते यह संभव नहीं हो सका। स्पीकर ओम बिरला ने शोर-शराबे के बीच प्रस्ताव को वोटिंग के लिए रखा, जिसे सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी दे दी।
लोकसभा अध्यक्ष ने पिछले हंगामे पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसा व्यवहार सदन की गरिमा के खिलाफ है। वहीं जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब शाम 5 बजे राज्यसभा में संबोधन देंगे।
उधर, राज्यसभा में भी माहौल गरम रहा। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्ष को अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया जा रहा। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जवाब में कहा कि राहुल गांधी संसदीय नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
इसी बीच दोनों सदनों के विपक्षी दलों की फ्लोर नेताओं की बैठक भी संसद परिसर में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

एक पेड़ माँ के नाम महाअभियान, विधायक राजीव कुमार सिंह ने किया पौधरोपण

Spread the loveदातागंज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प को …

error: Content is protected !!