Breaking News

पीलीभीत में ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की मौत

Spread the love

पीलीभीत। बीसलपुर नगर के स्टेशन रोड पर बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे एक मजदूर की ट्रैक्टर के नीचे कुचलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहल्ला हबीबुल्ला खान जुनूबी निवासी 38 वर्षीय रेशू खां के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार, रेशू खां एक व्यापारी के गोदाम पर मैदा से भरी ट्रॉली से बोरे उतार रहे थे। इसी दौरान ट्रॉली का डाला खोलते समय ढाल पर खड़ा ट्रैक्टर अचानक आगे सरक गया। रेशू खां ने ट्रैक्टर को रोकने के लिए उस पर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन उनका पैर फिसल गया और वह ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गए। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
सूचना पाते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला और कस्बा इंचार्ज विपिन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और मृतक का शव ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!