Breaking News

पीलीभीत में नए SP, सुकीर्ति माधव मिश्रा संभालेंगे कानून-व्यवस्था

Spread the love

पीलीभीत। बिहार के तेज-तर्रार आईपीएस सुकीर्ति माधव मिश्रा अब पीलीभीत जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) होंगे। वे अभिषेक यादव की जगह लेंगे, जिन्हें पदोन्नति मिलकर लखनऊ ATS में DIG बनाया गया है।
सुकीर्ति माधव मिश्रा की पोस्टिंग से जिले में जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। उनके ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत अपराधियों में खौफ का माहौल है, जबकि आम लोगों को पुलिस मित्रवत नजर आती है।
नेपाल सीमा के पास स्थित पीलीभीत में तस्करी रोकना, अपराध नेटवर्क तोड़ना और जनता की शिकायतों का तुरंत समाधान करना उनकी प्राथमिकताएं रहेंगी। तकनीक और मानवीय अप्रोच के लिए सुकीर्ति माधव पहले भी कई जिलों में अपराध दर कम करने में सफल रहे हैं। उनकी तैनाती के बाद जिले में असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!