Breaking News

उझानी में ज्वैलर्स व क्लाथ सेंटर में नकब लगाकर चोरी, 50 हजार का सामान व डीवीआर ले उड़े चोर

Spread the love

बदायूं | संवाददाता:
थाना उझानी क्षेत्र के कस्बा उझानी में गुरुवार को चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। मोहल्ला बाजार कलां निवासी किशोर कुमार वर्मा की मोहल्ला गंज शहीदां, गऊशाला रोड पर स्थित रुद्र ज्वैलर्स एंड क्लाथ सेंटर नामक दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया।
किशोर कुमार वर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का सामान तितर-बितर पड़ा था और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर गायब थी। यह देख उन्हें चोरी होने का एहसास हुआ। पीड़ित के अनुसार बीती रात अज्ञात चोर दुकान की दीवार में नकब लगाकर और जीने के गेट में लगा कुंडा मोड़कर अंदर घुसे।
चोर दुकान से करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। साथ ही वारदात की पहचान छिपाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने थाना उझानी पुलिस को मामले की शिकायत दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आसपास के क्षेत्र की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संदिग्ध परिस्थितियों में मकान के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Spread the loveबदायूं ब्रेकिंग:संदिग्ध परिस्थितियों में मकान के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला …

error: Content is protected !!