Breaking News

यूजीसी नेट–जेआरएफ में सुनील कुमार यादव ने हासिल किया देश में पहला स्थान

Spread the love

बिसौली | विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा एवं जूनियर रिसर्च फैलोशिप (यूजीसी नेट–जेआरएफ) में बिसौली तहसील के सुनील कुमार यादव ने देशभर में पहला स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने प्रथम प्रयास में 300 में से 238 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि अपने नाम की।
सुनील की इस शानदार सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। वह बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव निमठौली के मूल निवासी हैं। उनके पिता दरियाय सिंह यादव कृषक हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद सुनील की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि अनुशासन, सही मार्गदर्शन और निरंतर अध्ययन से राष्ट्रीय स्तर पर भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
सुनील कुमार यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता दरियाय सिंह यादव, माता सोमवती देवी और भाई हरिशंकर यादव को दिया है। उनकी उपलब्धि से गांव और परिवार में उत्सव जैसा माहौल है।
— संवाददाता: आई एम खान


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …