Breaking News

विराट हिंदू सम्मेलन में वक्ताओं ने दिया एकता और संगठन का संदेश

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
अलापुर | नगर के अस्तल मढ़ी परिसर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकता और संगठन पर विशेष जोर दिया। सम्मेलन का आयोजन अस्तल मढ़ी मैदान में किया गया, जिसकी शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि बृज प्रांत के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र ने कहा कि हिंदुत्व सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है और समाज को संगठित करता है। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र को सशक्त और मजबूत बना सकता है।
परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद योगीराज जी महाराज ने कहा कि राष्ट्र की संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए समाज में एकता अनिवार्य है। वहीं विभाग प्रचारक सुधांशु जी ने हिंदू धर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि कुंभ मेले के दौरान स्नान के समय सभी हिंदू एकजुट दिखाई देते हैं, जहां जाति भेदभाव नहीं होता। इससे समाज को सीख लेनी चाहिए।
कार्यक्रम में जिला प्रचारक श्री भरत जी ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन की अध्यक्षता रामनाथ बाल्मीकि ने की।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बबलू भैया’, भाजपा जिला महामंत्री एवं आयोजक पंडित शारदा कान्त, अनुज शर्मा, अनुरोध गुप्ता, लोकेश शर्मा, ऋषिपाल शर्मा, दीपक शर्मा, प्रेम सिंह, राजीव सिंह सहित हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।
— संवाददाता: गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …