Breaking News

अंबियापुर ब्लॉक में आयोजित बजट चौपाल, विधायक हरीश शाक्य ने बजट की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

Spread the love


अंबियापुर | अंबियापुर ब्लॉक परिसर में केंद्र सरकार के बजट की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से बजट चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने संबोधित किया।
अपने संबोधन में विधायक ने केंद्र सरकार के बजट की प्रमुख विशेषताओं और घोषणाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बजट में युवाओं, किसानों, महिलाओं और मध्यम वर्ग के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रत्येक वर्ग का विशेष ध्यान रखती है और यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि बजट देश के विकास का एक स्पष्ट खाका है, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिलना चाहिए।
विधायक हरीश शाक्य ने उपस्थित लोगों से सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है, वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का शासन स्थापित हुआ है।
उन्होंने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे अपनी विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आम जनमानस को मुख्य विकास धारा से जोड़ने का कार्य लगातार कर रही है।
इस अवसर पर मुनीश राघव, गिरीश पाल सिंह, आचार्य संजीव रूप, ओमप्रकाश सागर, राहुलदेव शाक्य, आदित्य माहेश्वरी, मोहित तोमर, केपी लोधी, सर्वेश शाक्य, अजय तोमर, मंगली राम शर्मा, विनय कुमार सिंह, विवेक राठी, सोनी सिंह, नवनीत शाक्य सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
— संवाददाता: गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सेंटर का एक बरस बेमिसाल, सौ प्लस मरीजों ने अपने अनुभव किए साझा

Spread the love ख़ास बातें टीएमयू के रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की प्रथम वर्षगांठ पर …

error: Content is protected !!