Breaking News

पिंडोल में भव्य डे-नाइट कबड्डी टूर्नामेंट, पिंडोल टीम बनी विजेता

Spread the love

बिल्सी।
तहसील क्षेत्र के ग्राम पिंडोल में शनिवार को डे-नाइट कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन हुआ। दिन से शुरू होकर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों में उत्साह देखने को मिला।
फाइनल मुकाबला पिंडोल और एटा की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन पिंडोल की टीम ने शुरू से बढ़त बनाए रखी। पिंडोल ने 34 अंक अर्जित किए, जबकि एटा की टीम 24 अंकों तक ही सीमित रही। इस प्रकार पिंडोल की टीम ने 10 अंकों के अंतर से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में उझानी, एटा, पिंडोल, बिल्सी, बरेली, शाहजहांपुर, वैन सहित कुल आठ टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट के समापन पर ग्राम प्रधान मुजाहिद खान ने विजेता पिंडोल और उपविजेता एटा टीम के खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर आयोजक अमन खान, निहाल गुप्ता, शहजाद खान, सलमान खान, प्रवेश कुमार, वरुण सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे। टूर्नामेंट के आयोजन से क्षेत्र में खेल के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़ा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!