Breaking News

सिरासौल में देशी शराब के ठेके में चोरी, सेल्समैन ने दर्ज कराई तहरीर

Spread the love

बिल्सी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिरासौल में स्थित देशी शराब के ठेके में नकब लगाकर चोरी की घटना सामने आई है। ठेका पर तैनात सेल्समैन श्याम सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
श्याम सिंह, पुत्र राजपाल सिंह, निवासी पालपुर थाना मुजरिया ने बताया कि 6 फरवरी की रात करीब 10 बजे उन्होंने शराब की दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन 7 फरवरी को जब वह दुकान पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला।
सेल्समैन ने तहरीर में संदेह जताया है कि शराब ठेके के बराबर चलने वाली अंडा, गिलास व पानी की दुकान के संचालक सोनू, निवासी सिरासौल, इस चोरी में शामिल हो सकता है या उसने चोरी कराई है।
कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …