Breaking News

वीसीबी बदलने का काम आज, बिसौली ग्रामीण क्षेत्र में 7 घंटे बिजली रहेगी बंद

Spread the love

बिसौली। विद्युत उपकेंद्र बिसौली ग्रामीण पर दूसरे चरण में पुरानी वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) बदलने का कार्य किया जाएगा। इस कारण मंगलवार 10 फरवरी को क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
उप खंड अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बिसौली ग्रामीण में स्थापित पुरानी वीसीबी को बदला जाएगा। इसके चलते मंगलवार सुबह 11 बजे से सायं 6 बजे तक उपकेंद्र की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।
इस दौरान उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी फीडर नागपुर टाउन, नागपुर कृषि, पलिया टाउन, पलिया कृषि, बसई टाउन, बसई कृषि, पिंदारा टाउन, पिंदारा कृषि और मिठामई कृषि क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
एसडीओ अमित कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य समय से पहले निपटा लें और विभाग को सहयोग प्रदान करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गीत गुलमोहर’ में गूँजेंगे प्रेम, प्रकृति और कविता के स्वर

Spread the love‘ बदायूं। साहित्य और संस्कृति के विविध पक्षों को समर्पित संस्था आचमन फाउंडेशन …