Breaking News

सरस्वती विद्या मंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन, एकता और संगठन का दिया गया संदेश

Spread the love

बिसौली। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गान, सरस्वती वंदना और आकर्षक नाट्य प्रस्तुतियों से हुई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष प्रांत प्रचार प्रमुख (ब्रज प्रांत) प्रीतम जी और बालाजी बलदेवधाम गुदनी के पीठाधीश्वर पूज्य महाराज ललितेश्वरानंद जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य वक्ता प्रीतम जी ने अपने ओजस्वी संबोधन में हिंदू समाज को जागरूक, संगठित और संस्कारवान बनने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष का उल्लेख करते हुए सनातन धर्म की एकता, सामाजिक समरसता और सेवा कार्यों में संघ की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदू केवल एक पंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की पद्धति है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना सभी का दायित्व है।
पूज्य महाराज ललितेश्वरानंद जी ने कहा कि हिंदू समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकता और संगठन है। समाज संगठित होगा तभी सनातन संस्कृति की रक्षा संभव है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र, धर्म और संस्कृति के लिए समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया। ब्रह्मकुमारी दीदी ने भी हिंदू समाज की एकजुटता और आध्यात्मिक मूल्यों पर बल दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योगपति सुभाष चंद्र अग्रवाल ने की। इस मौके पर विभाग प्रचारक सुधांशु जी, जिला प्रचारक राजीव जी, क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ राजू, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक उर्फ बंटी भैया, रोटरी आई हॉस्पिटल के चेयरमैन रवि प्रकाश अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
सम्मेलन में समाज की एकता, संगठन और संस्कारों की रक्षा का संदेश दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने नवागत बीएसए नवीन कुमार का किया स्वागत, उठाईं शिक्षकों की समस्याएं

Spread the loveमहिला शिक्षिकाओं की सीसीएल व अन्य अवकाश समय से स्वीकृत करने की मांग, …

error: Content is protected !!