Breaking News

एसडीओ ने बिसौली विद्युत उपकेंद्र का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Spread the love

बिसौली। सोमवार को एसडीओ अमित कुमार ने विद्युत उपकेंद्र बिसौली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बिना कारण ड्यूटी से गायब मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने उपकेंद्र में रखे रजिस्टर, संयंत्र और विद्युत उपकरणों की जांच की। उन्होंने उपकेंद्र परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक उपभोक्ता की शिकायत को अनिवार्य रूप से शिकायत रजिस्टर में दर्ज करने को कहा।
एसडीओ अमित कुमार ने स्पष्ट कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर अवर अभियंता मो. मियां कुरैशी, कमलेश कुमार और रवि शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान

Spread the loveबारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान …

error: Content is protected !!