Breaking News

अंत्योदय दिवस के रूप में मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं | भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा के आवास पर अटल विचार मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महान राष्ट्रभक्त, अर्थशास्त्री, पत्रकार एवं कुशल संगठनकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि अंत्योदय दिवस के रूप में मनाई।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एकात्म मानववाद और अंत्योदय—अर्थात समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान—का प्रणेता बताया।
अटल विचार मंच के सचिव अजय शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उनके योगदान को देखते हुए केंद्र सरकार से उन्हें भारत रत्न प्रदान किए जाने की मांग की जानी चाहिए।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में श्री अरविंद लाल बाल्मीकि (एडवोकेट), राजेश बाबू शर्मा (एडवोकेट), अजय शर्मा, संजीव पाराशरी, अमन शर्मा (एडवोकेट), रविंद्र जौहरी (एडवोकेट), हिमांशु गौरव (एडवोकेट), सुरेंद्र पाल शर्मा, भाजपा नेता पवन शर्मा, भाजपा प्रांतीय परिषद सदस्य चौधरी विजयपाल सिंह, जितेंद्र कुमार कश्यप (एडवोकेट), ओम प्रकाश कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the loveजनपद के 15 केंद्रों पर 33,984 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा और पारदर्शिता पर …

error: Content is protected !!