Breaking News

रालोद का अभिनंदन समारोह, 2027 चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान

Spread the love

बिसौली | बिसौली क्षेत्र के जीवन राम कोल्ड स्टोरेज, भानपुर में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रुहेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह तथा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश चौधरी का भव्य स्वागत किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी नेतृत्व ने संगठन में बदलाव किया है और मुकेश चौधरी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से समन्वय के साथ चुनाव की तैयारी में जुट जाएं, ताकि पार्टी का जनाधार और मजबूत हो सके।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश चौधरी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ और पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर तथा युवाओं को संगठन में अधिक महत्व देकर राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत किया जाएगा।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महासचिव चौधरी आर्येंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष संभल केसर अब्बास, जिला उपाध्यक्ष संभल जसवंत सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ महासचिव उस्मान गद्दी, जिला महासचिव अनिल कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष चौधरी महिपाल सिंह, जिला सचिव आशु, चौधरी अमर सिंह, अमरपाल सिंह, ऋषभ चौधरी, धनवीर सिंह, अनिल कुमार, श्यामवीर सिंह, महेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, अवधेश शर्मा, शोभित चौधरी, सौदान सिंह, दुष्यंत चौधरी, रमेश, राजाराम, भूपेंद्र चौधरी, बाबू जी, सत्तू, प्रेमपाल सिंह, महिपाल सिंह, टीटू सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(रिपोर्ट: आई एम खान)


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जिले के कालीन उद्योग को नई पहचान दिलाने की कवायद, विधायक को सौंपा गया ज्ञापन

Spread the loveनिर्यात प्रोत्साहन (एक्सपोर्ट प्रमोशन) की मांग संस्था ने कहा भदोही व मिर्जापुर की …

error: Content is protected !!