Breaking News

बजट जनविरोधी और दिशाहीन: आबिद रजा

Spread the love

बदायूं | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री आबिद रजा ने उत्तर प्रदेश सरकार के बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने बजट को जनविरोधी और दिशाहीन बताते हुए कहा कि इसमें आम जनता, किसानों, युवाओं और कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की गई है।
आबिद रजा ने आरोप लगाया कि सरकार ने बड़े-बड़े आंकड़ों के जरिए प्रदेश की वास्तविक समस्याओं से ध्यान हटाने की कोशिश की है। उनका कहना था कि महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की आय जैसे गंभीर मुद्दों पर बजट में कोई ठोस प्रावधान नजर नहीं आता।
उन्होंने कहा कि विकास के दावों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं की गई है। बजट में घोषणाएं अधिक हैं, लेकिन उनका जमीनी हकीकत से तालमेल कम दिखाई देता है।
पूर्व मंत्री ने कानून-व्यवस्था और रोजगार सृजन को लेकर सरकार के दावों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने मांग की कि सरकार स्पष्ट करे कि युवाओं को रोजगार देने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए बजट में कौन-सी ठोस योजनाएं लागू की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि बजट पर सवाल उठाना विपक्ष का अधिकार ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!