Breaking News

अवैध शस्त्र के खिलाफ कार्रवाई: दो अभियुक्त तमंचा सहित गिरफ्तार

Spread the love

बदायूं | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिसौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 11 फरवरी 2026 को थाना बिसौली पुलिस ने शान मोहम्मद पुत्र रहीस, निवासी काशीराम कॉलोनी, कस्बा एवं थाना बिसौली, जिला बदायूं को एक अवैध 315 बोर तमंचा सहित गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना बिसौली पर मु0अ0सं0 53/2026 धारा 3/25(1-B)a आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।
इसके अतिरिक्त पुलिस ने शरद चौहान पुत्र धर्मेंद्र, निवासी ग्राम दबथरा, थाना बिसौली, जिला बदायूं को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा एवं एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। इस मामले में मु0अ0सं0 52/2026 धारा 9क(1)/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शस्त्रों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संदिग्ध परिस्थितियों में मकान के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Spread the loveबदायूं ब्रेकिंग:संदिग्ध परिस्थितियों में मकान के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला …

error: Content is protected !!