Breaking News

सहसवान: त्योहारों के अवसर पर शांति और सौहार्द बनाए रखने हेतु शांति समिति की बैठक

Spread the love

सहसवान। महाशिवरात्रि, होली और रमजान जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार और कोतवाल धनंजय सिंह ने मौलवियों, पुजारियों, ग्राम प्रधानों और समाज के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर सुरक्षा, सांप्रदायिक सौहार्द, अफवाहों पर रोक और नई परंपराओं को न शुरू करने पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में नागरिकों से अपील की गई कि आगामी त्योहारों के दौरान पुलिस और प्रशासन के साथ सहयोग करें, संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बनाए रखें और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा न करें।
अधिकारियों ने लाउडस्पीकर की आवाज़ को बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर मानक स्तर तक रखने के निर्देश भी दिए। सभी उपस्थित समुदायों ने भाईचारा और शांति बनाए रखने का आश्वासन देते हुए आगामी त्योहारों के लिए सहयोग का वचन दिया।
संवाददाता: डॉ. राशिद अली खान, सहसवान, बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविदा लाइनमैन के खिलाफ शिकायत, जांच की मांग

Spread the loveबदायूं। जरीफनगर बिजलीघर क्षेत्र में तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ कुछ उपभोक्ताओं …