Breaking News

ओवरटेक करते ही भीषण हादसा: टैंपो-डीसीएम की टक्कर में युवक की मौत

Spread the love

बस में जा घुसी डीसीएम, चालक घायल; सड़क पर बिखरा कैटरिंग का सामान
बदायूं। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में एमएफ हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टैंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम कुलचौरा के पास लार्ड कृष्णा स्कूल के सामने एमएफ हाईवे पर एक टैंपो माधव लॉन से बारात का बचा हुआ सामान लेकर बदायूं लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पर एक बस सवारियां भर रही थी। टैंपो चालक ने बस को ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी सामने से आ रही डीसीएम से उसकी आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंपो पलट गया और डीसीएम अनियंत्रित होकर सवारी भर रही बस में जा घुसी। हादसे में टैंपो के पीछे बैठे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टैंपो में भरा राशन व कैटरिंग का सामान सड़क पर बिखर गया।
सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के कारण लगे जाम को भी पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
माधव लॉन के मैनेजर आयुष ने बताया कि शाहजहांपुर जिले से आई एक बारात का कार्यक्रम लॉन में आयोजित था। कैटरिंग का इंतजाम बदायूं के गुप्ता कैटर्स द्वारा किया गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद गुप्ता कैटर्स के कर्मचारी बचा हुआ सामान टैंपो से लेकर बदायूं लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!