Breaking News

बरेली–मथुरा हाईवे पर रोडवेज और प्राइवेट बस की भिड़ंत, तीन की मौत

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, उझानी/बदायूं
उझानी। थाना उझानी क्षेत्रांतर्गत बरेली–मथुरा हाईवे पर रविवार को रोडवेज बस और एक प्राइवेट बस के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बसों की भिड़ंत इतनी भीषण थी कि आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बसों से बाहर निकाला।
सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

Spread the loveअधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण, निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के निर्देश संवाददाता …

error: Content is protected !!