Breaking News

एक्सपोजर विजिट में बच्चों ने देखा प्राचीन जैन मंदिर व ऐतिहासिक किला

Spread the love


संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं
बदायूं। समग्र शिक्षा एवं राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को परिषदीय और पीएम श्री स्कूलों के बच्चों को एक्सपोजर विजिट पर बरेली जनपद भेजा गया। इस दौरान बच्चों ने रामनगर स्थित प्राचीन ऐतिहासिक जैन मंदिर का भ्रमण किया तथा महाभारत काल से जुड़े ऐतिहासिक किले को भी देखा।
किले में पांडव पुत्र महाबलशाली भीम से जुड़ी गदा को देखकर बच्चे बेहद रोमांचित नजर आए। विद्यार्थियों ने जैन मंदिर और किले के इतिहास के बारे में स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त की और ऐतिहासिक तथ्यों को करीब से समझा।
इससे पूर्व सभी बच्चे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां वित्त एवं लेखाधिकारी श्याम मोहन दास गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि एक्सपोजर विजिट में जनपद के 15 ब्लॉकों एवं नगर क्षेत्र से लगभग 300 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर आयोजित इस शैक्षिक भ्रमण के दौरान बच्चों ने विज्ञान एवं ऐतिहासिक धरोहरों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि हर वर्ष बच्चों को विभिन्न स्थानों का भ्रमण कराया जाता है, जिससे उन्हें व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त होता है। एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य विद्यार्थियों को इतिहास और विज्ञान से जुड़ी जानकारी देना है, जो उनके भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में डीसी कस्तूरबा गांधी ज्योत्सना, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा जितेंद्र कुमार, जिला समन्वयक प्रशिक्षण कृष्ण कुमार, जिला समन्वयक निर्माण रोहित कुमार सहित शिक्षक रजनीश कुमार सक्सेना, गुरजीत देओल, सुमित्रा बंसल, प्रिया बंसल, अनुज कुमार शर्मा, पूनम सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, दामोदर सिंह यादव, राजीव कुमार और ऋषि कुमार मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!