Breaking News

विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का संगठन विस्तार अभियान तेज, 15 हजार बूथ कमेटियों के गठन का लक्ष्य

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, लखनऊ
लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने की रणनीति पर काम तेज कर दिया है। पार्टी ने प्रदेशभर में 15 हजार बूथ कमेटियों के गठन का लक्ष्य तय किया है। यह अभियान 14 अप्रैल, बाबा भीमराव आंबेडकर जयंती तक पूरा करने की योजना है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बूथ स्तर पर मजबूती को चुनावी सफलता की कुंजी मानते हुए बसपा संगठन विस्तार में जुट गई है। प्रत्येक जिले में बूथ कमेटियों का पुनर्गठन और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इसी कड़ी में अप्रैल माह से बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद प्रदेशभर में रोड शो और जनसभाएं करेंगे। माना जा रहा है कि युवा नेतृत्व के जरिए पार्टी नए मतदाताओं और युवाओं को जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है।
वहीं, बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती पर पार्टी बड़े स्तर पर आयोजन की तैयारी में है। इस अवसर पर संगठन शक्ति प्रदर्शन के साथ सामाजिक समीकरण साधने का प्रयास करेगा।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा को प्रबुद्ध समाज को जोड़ने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि वे विभिन्न जिलों में कार्यक्रम कर समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद स्थापित करेंगे।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बसपा इस बार बूथ प्रबंधन, सामाजिक समीकरण और नेतृत्व के नए चेहरे के सहारे चुनावी मैदान में मजबूती से उतरने की तैयारी कर रही है। आगामी महीनों में पार्टी की सक्रियता और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

05 से 21 जून तक चलेगा जन जागरूकता अभियान, प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Spread the loveसेवा, संस्कार, सुशासन और सम्मान की भावना से हों कार्यक्रम, पात्रों तक पहुंचे …

error: Content is protected !!