Breaking News

जालंधर में मिला 105 साल पुराना जर्मन ट्रैक्टर, 1.25 करोड़ में अमेरिकी कलेक्टर ने खरीदा

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, जालंधर
पंजाब के जालंधर में एक व्यक्ति के घर में वर्षों से धूल-मिट्टी में पड़ा 1921 मॉडल का जर्मन Lanz Bulldog HL-12 ट्रैक्टर अचानक चर्चा का विषय बन गया। करीब 105 साल पुराने इस दुर्लभ ट्रैक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो देश-विदेश के एंटीक प्रेमियों की नजर उस पर जा टिकी।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर लंबे समय से अनुपयोगी हालत में घर के एक हिस्से में रखा था। वीडियो वायरल होने के बाद एक अमेरिकी एंटीक कलेक्टर ने मालिक से संपर्क किया और करीब 1.25 करोड़ रुपये में इसे खरीद लिया।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह ट्रैक्टर जर्मनी की प्रसिद्ध कंपनी Heinrich Lanz AG द्वारा निर्मित शुरुआती मॉडलों में से एक है। उस दौर में ‘लैंज बुलडॉग’ सीरीज के ट्रैक्टर अपनी मजबूती और अनोखी हॉट-बलब इंजन तकनीक के लिए जाने जाते थे।
सूत्रों के मुताबिक, ट्रैक्टर को अब अमेरिका ले जाया जाएगा, जहां इसे रिस्टोर कर कैलिफोर्निया के एक संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा। एंटीक मशीनरी के जानकारों का कहना है कि इतने पुराने और मूल पुर्जों वाले ट्रैक्टर का सुरक्षित मिलना अपने आप में बड़ी बात है।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल एक ऐतिहासिक मशीन को नई पहचान दिलाई, बल्कि यह भी दिखाया कि पुरानी विरासत वस्तुएं सही संरक्षण और पहचान मिलने पर करोड़ों की कीमत पा सकती हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जिला स्तरीय वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveसाइबर सुरक्षा, डिजिटल लेन-देन और सरकारी योजनाओं पर दी गई विस्तृत जानकारी संवाददाता: …

error: Content is protected !!