Breaking News

ब्लूमिंगडेल स्कूल में 12वीं का अकाउंट्स परीक्षा संपन्न, 73 परीक्षार्थी शामिल

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं आज ब्लूमिंगडेल स्कूल में कक्षा 12वीं की अकाउंट्स विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस परीक्षा केंद्र पर कुल चार विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
परीक्षा में एचपी इंटरनेशनल स्कूल, बाबा इंटरनेशनल स्कूल, फ्लोरेंस नाइटिंगेल्स स्कूल तथा केंद्र विद्यालय ब्लूमिंगडेल स्कूल के विद्यार्थी शामिल हुए। कुल 73 परीक्षार्थियों ने अकाउंट्स विषय की परीक्षा में भाग लिया।
परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हुई और केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। केंद्र व्यवस्थापक के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन वातावरण में संपन्न हुई।
परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों ने पेपर को संतुलित बताया। वहीं विद्यालय प्रशासन ने परीक्षा संचालन में सहयोग देने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों का आभार जताया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!