संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी
बिल्सी। जिले के बिल्सी नगर में आज विश्व यादव परिषद के सदस्यों ने “यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गांधी पार्क से शुरू होकर बिल्सी तहसील तक पैदल मार्च निकाला और नारेबाजी के माध्यम से अपनी असहमति व्यक्त की।
विरोध प्रदर्शन के उपरांत, परिषद के सदस्यों ने राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन तैयार कर इसे बिल्सी के उप जिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह को सौंपा। ज्ञापन में फिल्म द्वारा यादव समाज की छवि को नुकसान पहुँचाने की आशंका व्यक्त की गई और सरकार से फिल्म पर रोक लगाने की मांग की गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह विरोध शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किया गया और समाज के सम्मान की रक्षा के लिए प्रदर्शनकारियों ने यह कदम उठाया।
Budaun Amarprabhat