Breaking News

बदायूँ: उझानी पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में जनपद में चलाए जा रहे अवैध शस्त्र धारकों के खिलाफ अभियान के तहत थाना उझानी पुलिस ने आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को अभियुक्त अरविन्द उर्फ जैली, पुत्र बृजपाल निवासी ग्राम नसरुल्लापुर, थाना उझानी को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी रायफल 315 बोर और दो जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। इसके संबंध में थाना उझानी पर मु0अ0सं0 0068/26, धारा 3/25(1-B)a A. Act. बनाम अरविन्द उर्फ जैली के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
बरामदगी का विवरण:
देशी रायफल: 01 अदद, 315 बोर
जिंदा कारतूस: 02 अदद, 315 बोर
पुलिस ने बताया कि जिले में शस्त्र नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध हथियार रखने वाले किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सेंटर का एक बरस बेमिसाल, सौ प्लस मरीजों ने अपने अनुभव किए साझा

Spread the love ख़ास बातें टीएमयू के रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की प्रथम वर्षगांठ पर …

error: Content is protected !!