Breaking News

टीएमयू की मोबाइल डेंटल वैन ने सामाजिक सरोकार को बढ़ाए हाथ

Spread the love

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की अति आधुनिक वैन ने वैदिक वानप्रस्थ आश्रम में पहुंचकर किया वृद्धों के दांतों का परीक्षण

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद, के तीर्थंकर महावीर डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर का भी सामाजिक सरोकार से गहरा नाता है। न केवल डेंटल कॉलेज कैंपस में समय-समय पर कैंप लगाता है, बल्कि अति आधुनिक मोबाइल डेंटल वैन के जरिए घर बैठे सीनियर सिटीजंस से लेकर ग्रामीणों के दांतों की प्राथमिक चिकित्सा करता है। यह मोबाइल डेंटल वैन मुरादाबाद के वैदिक वानप्रस्थ आश्रम पहुंची, जहां करीब दो दर्जन से अधिक वरिष्ठ नागरिकों का निःशुल्क दंत जांच और इलाज किया गया। मोबाइल डेंटल वैन में डेंटल स्टुडेंट्स ने दांतों की सफाई- स्केलिंग, अस्थायी फिलिंग, दर्द निवारण उपचार, मुख के घावों की जांच और कृत्रिम दांतों- डेंचर संबंधी परामर्श जैसी सेवाएं प्रदान की गईं। साथ ही सभी को सही ब्रशिंग तकनीक, दंत स्वच्छता के उपाय एवम् संतुलित आहार संबंधी जानकारी दी गई। जिन मरीजों को विशेष उपचार की आवश्यकता थी, उन्हें कॉलेज में आगे की जांच एवम् उपचार हेतु संदर्भित किया गया। चलने-फिरने में असमर्थ जो वृद्धजन अस्पताल नहीं जा पाते थे, उन्हें मोबाइल डेंटल वैन- आपके द्वार का लाभ मिला। उल्लेखनीय है, चांसलर श्री सुरेश जैन ने सपरिवार जनवरी में इस नवीन मोबाइल दंत बस इकाई की शुरुआत की थी। इससे पूर्व डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री के एचओडी एवम् प्राचार्य प्रो. प्रदीप तांगड़े, वाइस प्रिंसिपल डॉ. अंकिता जैन, प्रो. विकास सिंह, डॉ. उपेंद्र मलिक की उपस्थिति में वैन को रवाना किया गया। शिविर में एमडीएस स्टुडेंट्स- डॉ. स्वयं त्रिपाठी, डॉ. जेनिफर, डॉ. अनुष्का भारद्वाज, डॉ. रितिका शर्मा, डॉ. शुभम मुखर्जी, डॉ. तुलिका सक्सेना आदि उपस्थित रहे। बीडीएस स्टुडेंट्स- साहिल, युवराज, ख्याति, आदित्यराज आदि ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ. के.पी. गुप्ता एवं अर्णव गुप्ता ने किया वृक्षारोपण, पंचमुखी बाबा का लिया आशीर्वाद

Spread the love***विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ. के.पी. गुप्ता एवं अर्णव गुप्ता ने किया वृक्षारोपण, …

error: Content is protected !!