Breaking News

डी.पॉल स्कूल में आईसीएसई हिंदी परीक्षा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न

Spread the love

विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और गंभीरता के साथ दिया प्रदर्शन, शिक्षकों की तैयारी रंग लाई
संवाददाता: आई एम खान, बिसौली (बदायूँ)
बिसौली। डी.पॉल स्कूल में प्रबंधक डॉक्टर फादर मार्टिन वी.सी. के नेतृत्व में हाई स्कूल आईसीएसई बोर्ड की हिंदी विषय की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास और गंभीरता के साथ भाग लिया और प्रश्नों के उत्तर उत्कृष्ट ढंग से लिखे।
विद्यालय में हिंदी विषय की पढ़ाई वर्ष भर व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से कराई गई। शिक्षकों द्वारा नियमित अभ्यास, पुनरावृत्ति कक्षाएं और मॉडल प्रश्नपत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को पूरी तैयारी कराई गई। इस सुदृढ़ तैयारी का सकारात्मक परिणाम परीक्षा में स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि छात्रों के आत्मविश्वास और शिक्षकों की मेहनत ने परीक्षा को सफल और अनुशासित वातावरण में संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

Spread the loveबदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी बदायूं में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 में …

error: Content is protected !!