Breaking News

हर्रायपुर में त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

Spread the love

प्राकृतिक आपदाओं से बचाव, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता में बच्चों को दी ट्रेनिंग
संवाददाता: गोविंद देवल, बिसौली (बदायूँ)
बिसौली। संविलयन विद्यालय हर्रायपुर में भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। इस शिविर में बच्चों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाव और सीमित संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीने की कलाओं का प्रशिक्षण दिया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरीओम पाराशरी ने कहा कि स्काउटिंग जीवन जीने की कला सिखाती है। सच्चा स्काउट वही है जो विपरीत परिस्थितियों में भी मानवता की सेवा को सर्वोपरि रखता है और राष्ट्रहित के लिए सदैव तत्पर रहता है।
उद्योगपति अखिलेश शर्मा ने कहा कि युवा यदि स्काउटिंग की भावना को जीवन में उतार लें, तो कोई भी चुनौती राष्ट्र की उन्नति को रोक नहीं सकती। समाजसेवी देवेश शंखधार ने कहा कि बच्चे अपने चिंतन, चरित्र और व्यवहार में सुधार लाएं तो हर समस्या का समाधान संभव है। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि स्काउट संकट की घड़ी में दूसरों की सहायता और राष्ट्र की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
शिविर में स्काउट–गाइड को बाढ़, भूकंप, आगजनी और दुर्घटनाओं में बचाव, सीमित संसाधनों में जीवन यापन की कला, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रध्वज फहराने के नियम, स्काउटिंग आंदोलन का इतिहास, प्रार्थना, झंडा गीत, प्रतिज्ञा, सैल्यूट, बायां हाथ मिलाना और ड्रिल का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रधानाध्यापक कुंवरसेन ने विद्यालय की प्रगति प्रस्तुत की। इस मौके पर प्रधान धर्मपाल, शिक्षक श्रवण यादव, उमेश चंद्र, चित्रा अरोरा, हिमानी वार्ष्णेय, हेमलता और अंजुम बुसरा सहित अन्य शिक्षक और उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

Spread the loveबदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी बदायूं में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 में …

error: Content is protected !!