Breaking News

मिशन शक्ति टीम की तत्परता से 15 मिनट में मिला गुमशुदा मासूम

Spread the love

बिल्सी बाजार में बिछड़ा 3 वर्षीय हिमांशु सकुशल मां को सौंपा गया
संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत थाना बिल्सी पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए मात्र 15 मिनट में गुमशुदा तीन वर्षीय बच्चे को तलाश कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, हिमांशु पुत्र निर्दोष (उम्र करीब 3 वर्ष) निवासी मिर्जापुर शोहरा थाना बिल्सी अपनी मां श्रीमती सुनीता के साथ कस्बा बिल्सी में साप्ताहिक बाजार करने आया था। भीड़भाड़ के दौरान बच्चा अचानक लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला तो मां ने थाना बिल्सी मिशन शक्ति केंद्र की प्रभारी म0उ0नि0 रचना देशवाल को मौखिक सूचना दी।
सूचना मिलते ही म0उ0नि0 रचना देशवाल अपनी टीम के साथ तत्काल बाजार क्षेत्र में खोजबीन के लिए रवाना हुईं। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने महज 15 मिनट में साप्ताहिक बाजार में आटा चक्की के पास रोते हुए हिमांशु को बरामद कर लिया।
इसके बाद बच्चे को सकुशल उसकी मां श्रीमती सुनीता के सुपुर्द किया गया। बेटे को सुरक्षित पाकर मां के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व छात्र परिषद ने ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Spread the love बदायूं। आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय विद्यालय में …

error: Content is protected !!