Breaking News

खेत की झोपड़ी में भीषण आग, दो बाइक व बछड़ा जलकर खाक; किसान को भारी नुकसान

Spread the love

संवाददाता: मोहम्मद तारिक गाजी
बदायूं। थाना मूसाझाग क्षेत्र के धिमरी रोड पर खेत में बनी एक किसान की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आगजनी की इस घटना में किसान की गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। दो मोटरसाइकिल—एक होंडा शाइन और दूसरी हीरो स्पलेंडर—के साथ एक गाय का बछड़ा भी आग की चपेट में आकर मर गया। नकदी सहित लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
आग लगने के समय घर में सो रहा था किसान
घटना शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे की है। ग्राम घुमरईया निवासी महेंद्र पाल (45) के खेत पर बनी झोपड़ी में अचानक आग भड़क उठी। उस समय किसान अपने घर में सो रहा था। आग की सूचना मिलते ही उनका भतीजा सर्वेश पाल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को जानकारी दी।
चंद मिनटों में विकराल हुई आग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर थाना मूसाझाग पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया, लेकिन जब तक दमकल की गाड़ी पहुंची, तब तक झोपड़ी और उसमें रखा अधिकांश सामान जल चुका था। ग्रामीणों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया, परंतु सफलता नहीं मिली। अंततः फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
मुआवजे की मांग
किसान महेंद्र पाल ने बताया कि झोपड़ी में रखे घरेलू सामान, कपड़े, दो मोटरसाइकिल, एक बछड़ा और नकदी जलकर खाक हो गई। उन्होंने लाखों रुपये के नुकसान की बात कही है। घटना के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
किसान ने थाना मूसाझाग में रिपोर्ट दर्ज कराकर प्रशासन से मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्यूटी पार्लर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस को तहरीर

Spread the loveराहुल मौर्य मसवासी (रामपुर)। पट्टी कला क्षेत्र के गांव घोसीपुरा निवासी एक ब्यूटी …

error: Content is protected !!