
बदायूं। Mahindra Finance द्वारा 28 फरवरी को बदायूं में जिला स्तरीय वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बदायूं सिटी मॉल में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को वित्तीय साक्षरता, डिजिटल लेन-देन की सुरक्षा, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा। प्रतिभागियों को डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय और वित्तीय प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास उपस्थित रहे। साइबर क्राइम इंस्पेक्टर रजत यादव ने साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। समाज कल्याण विभाग की गुंजन शर्मा और प्रीति चौहान ने विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की। मुहतशाम सिद्दीकी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन NIIT Foundation की ओर से प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप प्रजापति के नेतृत्व में किया गया। ट्रेनर नदीम हैदर, रिदा खान, मुशीर अली, मनोज, अंजली और जुनैद ने प्रतिभागियों को व्यवहारिक जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के माध्यम से बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों को डिजिटल एवं वित्तीय रूप से सशक्त बनने की दिशा में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
Budaun Amarprabhat