Breaking News

वार्ता के बाद अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य बहिष्कार किया स्थगित

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर 6 फरवरी से उपजिलाधिकारी बिल्सी की न्यायालय में चल रहे न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया जा रहा था। अधिवक्ताओं का कहना था कि लंबित समस्याओं के समाधान न होने के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।
मामले को लेकर जिला बार एसोसिएशन बदायूं के महासचिव संदीप कुमार मिश्रा एवं बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की। वार्ता के दौरान जिलाधिकारी तथा उपजिलाधिकारी बिल्सी ने अधिवक्ताओं की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
प्रशासन की ओर से सकारात्मक पहल और ठोस आश्वासन मिलने के बाद तहसील बार एसोसिएशन ने जारी बहिष्कार को स्थगित करने की घोषणा की है। एसोसिएशन अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह एवं महासचिव ज्ञान सिंह त्यागी सहित पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं हुआ तो आगे की रणनीति पर पुनः विचार किया जाएगा।
अधिवक्ताओं के इस निर्णय से न्यायालय में लंबित कार्यों के पुनः सुचारु रूप से शुरू होने की संभावना बढ़ गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारी बारिश में हाईवे पर गिरा पाकड़ का पेड़, यातायात बाधित, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Spread the loveम्याऊं (बदायूं)। रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान अलापुर थाना क्षेत्र की …

error: Content is protected !!