Breaking News

एकादशी पर खाटू श्याम संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक पटवा कॉलोनी स्थित श्याम भवन पर शुक्रवार की रात एकादशी पर्व के उपलक्ष्य में खाटू श्याम बाबा के संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और बाबा श्याम के भजनों पर जमकर झूमे। देर रात तक पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम से पूर्व बाबा का आकर्षक एवं भव्य श्रृंगार किया गया। भवन के सेवादार शिवम माहेश्वरी ने विधिविधान से बाबा की ज्योत प्रज्वलित कर संकीर्तन का शुभारंभ कराया। जैसे ही भजन-कीर्तन शुरू हुआ, श्याम प्रेमियों ने जयकारों के साथ भजन गाकर अपनी आस्था प्रकट की।
संकीर्तन के दौरान “हारे के सहारे, श्याम हमारे” सहित कई प्रसिद्ध भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। भजनों की स्वर लहरियों से श्याम भवन परिसर देर रात तक गूंजता रहा।
कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर नगर के अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे और सभी ने आयोजन की सराहना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!